यमदंष्ट्रा क्या होता है??

 कार्तिकस्य दिनान्यष्टवग्रहणस्य च | यमदंष्ट्रा समाख्यात: स्वल्पभुक्तो हि जीवित: (शा. स. 2/30)

यानि इस वर्ष 2024 में दिनाँक 08/11/24 से दिनाँक 23/11/24 तक "यमदंष्ट्रा-काल" चल रहा है
"यमदंष्ट्रा" का अर्थ हुआ यमराज का भयानक दंष्ट्र (दाँत-जबड़ा)
"यमदंष्ट्रा-काल" का सम्पुर्ण अर्थ हुआ
यम के जबड़े की गिरफ्त में आने का एक निश्चित समय,
अर्थात साक्षात मृत्यु को निमन्त्रण देने का समय
आयुर्वेद के अनेकों ग्रन्थों मेँ एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है
नाम है "शार्ङ्गधरसंहिता"
इस ग्रंथ के रचयिता "आचार्य शार्ङ्गधर" कहते है कि "कार्तिक माह के अँतिम आठ दिवस एवं मार्गशीर्ष माह के प्रथम आठ दिवस" सीधा सीधा यमराज को निमन्त्रण देने का समय है
इस अवधि में यमराज के जबड़े की पकड़ से केवल वो ही बच पाएँगे जो एक उपाय अपना लेँगे
और वो छोटा सा किन्तु महत्वपूर्ण उपाय है "स्वल्प-भोजन" यानि भूख से कम खाना
यानि जो मात्रापूर्वक "अल्प आहार" का सेवन करेंगे वो मनुष्य ही इस अवधि में अकाल मृत्यु से बचेंगे
क्योकिं जो मृत्यु स्वाभाविक शतायु पार होने पर होती है वो प्राकृतिक होती है, वो काल मृत्य है
युँ तो मृत्यु के देवता यम है किन्तु
नैसर्गिक मृत्यु में यम लेने नहीं आते है
वो देवजन्य होती है
यमराज धर्म के देवता है
"धार्यते इति धर्म:" अर्थात जो धारण किया जाये वह धर्म है
आयुर्वेद भी एक धर्म है
बशर्ते इसे इसके सम्पूर्ण नियमों के साथ धारण किया जाए
"धर्म" संस्कृत भाषा का शब्द है जो कि धारण करने वाली "धृ" धातु से बना है
धर्म का अर्थ ही यम-नियम होता है
जो यम और नियम का पालन करता है वो असल धर्म का पालन कर रहा होता है
जो धर्म का पालन करेगा वो धर्मभ्रष्ट नहीं होगा
जो "प्रज्ञापराध"(धी-धृति-स्मृति का अपराध) करेगा वो ही रोगग्रस्त होगा, वो आगे बढ़-बढ़कर रोगों को न्यौता देगा,
तब उस धर्म से पतित को यम स्वं लेने चले आते है
क्योंकि वो आयुर्वेद के नियमों से, आरोग्य के नियमों से नहीं चल रहा होता है
यमराज के एक हाथ में "दंड" होता है
जिससे वे अधर्मीयों को दंड देते है
और वो दंड फिर रोग-मृत्यु की शक्ल में मिलता है
स्कन्दपुराण' में कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी को दीये जलाकर यम को प्रसन्न किया जाता है
इस हिसाब से दीपावली से एक दिवस पूर्व साल में सिर्फ़ एक दिन यमराज की पूजा होती है
धनतेरस के दिन "यमराज" के नाम का एक दीपक जलाया जाता है
ये दीपक घी का होना चाहिए
शरद ऋतु पित्त के प्रकोप का काल होता है
और "घृत" पित्त के विकारों के शमन की अचूक औषध होती है
घी से पित्त का शमन हो जाता है
यानि दीपावली से लेकर मार्गशीर्ष के शुरूआती आठ दिन पित्त के प्रकोप का काल या कहें यमराज के काल का समय होता है
और इनमें मुख्यतया हृदय और मस्तिष्क संबंधीत व्याधियाँ जन्म लेती है
Cardiac arrest and Brain stroke जैसी emergency अभी बहुतायत देखने में आती है
"साधक पित्त" की रक्षा करने का दायित्व इस समय आयुर्वेद की ऋतुचर्या पर होता है
और इस वक़्त की ऋतुचर्या जो हमें समझा रही है, वो ये है कि
कार्तिकस्य दिनान्यष्टवग्रहणस्य च | यमदंष्ट्रा समाख्यात: स्वल्पभुक्तो हि जीवित: (शा. स. 2/30)
अर्थात यदि अकाल मृत्यु से बचना है तो हमें आज 08/11/24 से मार्गशीर्ष के आगामी 8 दिन तक अल्पभोजन करना चाहिए
गरिष्ठ आहार एवं अत्यधिक मात्रा में भोजन ग्रहण करने से बचना चाहिए
कुल मिलाकर भूख से 25% कम खाना चाहिए....!!!

Comments

Popular posts from this blog

ठंडी में सेहत का राज

शरद ऋतु

शरद ऋतुचर्या