Posts

Showing posts from November, 2022

बसंत ऋतु

  अपने स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए हमे बसंत ऋतु की आयुर्वेद सम्मत दिनचर्या आहार विहार का पालन करना चाहिये. -=-=-=-=-=-=-=-= नये अन्न, शीतल, चिकनाई युक्त, भारी, खट्टे एवं मीठे द्रव्य, उड़द, आलू, प्याज, गन्ना, नये गुड़, भैंस का दूध व सिंघाड़े का सेवन इस ऋतु में त्याज्य है. इनका सेवन बसंत ऋतु में करना रोग को आमंत्रित करने वाला है. बसंत ऋतु में हल्दी, नीम, सोंठ, चंदन नगरमोथा का सेवन विभिन्न रूपों में करना उत्तम फलदायक है. इस ऋतु में हल्दी ताजी उपलब्ध रहती है, इसका स्वरस व अन्य प्रकार से सेवन करने से दूषित कफ आदि विषैले पदार्थों का शमन निह्सारण होता है. जिन्हे नीम की ताजी कोपले मिल जाये वो प्रतिदिन सुबह कोपलों को चबाकर एक घूट पानी पी लिया करें, होली तक यह प्रयोग करते रहने से शरीर में कई प्रकार के संक्रमण की प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है. नीम का सेवन पित्त को भी संतुलित करता है. त्वचा की परेशानियों से राहत मिलती है. जो अस्थमा COPD BRONCHITIS आदि फेफड़े की बीमारियों से ग्रस्त हैं वो इस ऋतु में विशेष ध्यान रखें. रात के सर्द और दिन के गरम मौसम में तारतम्य बैठाना इनके लिये मुश्किल ह...