Posts

Showing posts from May, 2022

ग्रीष्म ऋतु

  ग्रीष्म ऋतु चल रही है। इस ऋतु में सूरज की तेज किरणों से मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीव-जंतु, वनस्पतियां, नदी, तालाब, कुएं आदि प्रभावित हुए बिना नहीं रहते। खासकर अप्रैल, मई एवं जून की गर्मी व्यक्ति को अधिक व्यथित करती है जिससे बचने के उपाय हमें करना अतिआवश्यक है। आइए आप और हम निम्न उपायों को अपना कर काफी हद तक गर्मी की दस्तक से बच सकते हैं। ------------------------------------------------------- * इस मौसम में तेज लपट और झुलसा देने वाली गर्म हवा चलती है। इससे बचने के लिए जब भी हम घर से बाहर निकलें तो एक गिलास ठंडा पानी पीकर ही निकलें। एक ख़ास बात पानी के लिए घर में मटका रखे, और इसका ही पानी पिए। * खाने के साथ पानी की जगह छाछ या मट्ठा पिए। * खाने में कच्चे प्याज की सलाद खाए। राजस्थान और हरियाणा में लोग छाछ में जीरा और प्याज मिला कर पीते हैं, जिस से वह लू लगने से बचे रहते हैं, और हमारी सेना जो भयंकर गर्मी में ड्यूटी करती हैं वह भी इसका बहुत इस्तेमाल करती हैं। चलते समय एक प्याज भी जेब में रख लें तो लू लगने से बचा जा सकता है। * दिन भर में कम से कम 10 से 15 गिलास पानी अवश्य पिएं। पानी पीने...

गर्मियों में क्या खाएं ?

गर्मियों में सेवन योग्य हेल्दी फूड्स जो शरीर को स्वस्थ ,तंदरुस्त बनाकर गर्मी से बचाए दोस्तों गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में अपने सेहत का ध्यान रखना काफी मुश्किल होता है. इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है. इसलिये इस मौसम में ऐसी सब्ज़ियों, फल और पेय पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जिनमें ज़्यादा मात्रा में पोषक तत्व और पानी मौजूद हों. गर्मी के मौसम में हल्का खाने का प्रयोग करना चाहिए और कम तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए. गर्मियों में सूरज की ताप इतनी तेज़ होती है कि वह शरीर को अंदर तक झुलसा कर रख देती है. आइये आज हम आपको बताते हैं कि इस मौसम में क्या खाना चाहिए. 1. गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है गर्मियों में गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है. यह शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है और त्वचा को भी तरोताज़ा रखता है. यह पेट को भी ठंडक पहुंचाता है. गुलकंद में विटामिन सी, ई और बी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं और थकान दूर करते हैं. भ...