यमदंष्ट्रा क्या होता है??
कार्तिकस्य दिनान्यष्टवग्रहणस्य च | यमदंष्ट्रा समाख्यात: स्वल्पभुक्तो हि जीवित: (शा. स. 2/30) यानि इस वर्ष 2024 में दिनाँक 08/11/24 से दिनाँक 23/11/24 तक "यमदंष्ट्रा-काल" चल रहा है "यमदंष्ट्रा" का अर्थ हुआ यमराज का भयानक दंष्ट्र (दाँत-जबड़ा) "यमदंष्ट्रा-काल" का सम्पुर्ण अर्थ हुआ यम के जबड़े की गिरफ्त में आने का एक निश्चित समय, अर्थात साक्षात मृत्यु को निमन्त्रण देने का समय आयुर्वेद के अनेकों ग्रन्थों मेँ एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है नाम है "शार्ङ्गधरसंहिता" इस ग्रंथ के रचयिता "आचार्य शार्ङ्गधर" कहते है कि "कार्तिक माह के अँतिम आठ दिवस एवं मार्गशीर्ष माह के प्रथम आठ दिवस" सीधा सीधा यमराज को निमन्त्रण देने का समय है इस अवधि में यमराज के जबड़े की पकड़ से केवल वो ही बच पाएँगे जो एक उपाय अपना लेँगे और वो छोटा सा किन्तु महत्वपूर्ण उपाय है "स्वल्प-भोजन" यानि भूख से कम खाना यानि जो मात्रापूर्वक "अल्प आहार" का सेवन करेंगे वो मनुष्य ही इस अवधि में अकाल मृत्यु से बचेंगे क्योकिं जो मृत्यु स्वाभाविक शतायु पार होने पर होती है व...