नौतपा एक खगोलीय घटना
इस वर्ष 25 मई 2023 से 2 जून 2023 तक, यह एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है जिसे नौतपा कहते हैं। क्या होता है नौतपा, आइए इसे समझते हैं... सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा शुरू हो जाता है, इस बार 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा जो अगले 15 दिनों तक इसी नक्षत्र में रहेगा। नौतपा साल के रोहणी नक्षत्र के प्रथम 9 दिन होते है जब सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक रहता है जिस कारण से इन 9 दिनों में भीषण_गर्मी पड़ती है इसी कारण से इसे नौतपा कहते हैं। दरअसल रोहिणी नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा होता है। सूर्य तेज और प्रताप का प्रतीक माना जाता है जबकि चंद्र शीतलता का प्रतीक होता है। सूर्य जब चांद के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है तो सूर्य इस नक्षत्र को अपने प्रभाव में ले लेता है जिसके कारण ताप बहुत अधिक बढ़ जाता है। इस दौरान ताप बढ़ जाने के कारण पृथ्वी पर आंधी और तूफान आने लगते है। नौतपा में आपका खानपान: गर्मियों में आने वाले फलों में पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए इनका सेवन जरूर करें. तरबूज, खरबूज, खीरा आदि को नियमित रूप से खाने से शरीर में पानी के सा...