तीक्ष्णांशुरतितीक्ष्णांशुर्ग्रीष्मे संक्षिपतीव यत्।। प्रत्यहं क्षीयते श्लेष्मा तेन वायुश्च वर्धते। (अ.हृ.सू.3.26-41) अर्थात जब सूर्य अपनी प्रचंड शक्ति पर होता है ,तो वह संसार से पानी सौख लेता है | हमारे शरीर में जो कफ है वह भी सूखने लगता है | जिसके कारण शरीर में हवा बढ़नी शुरू हो जाती है | अब ये हवा और गर्मी का गठजोड़ क्या परेशानी करता है | शरीर से पसीना निकलना बहुत गर्मी होना लू लगना थकान बहुत जल्दी आ जाना शरीर में चर्म रोग ,लाल लाल फोड़े फुंसी, ये सब गर्मी की देन है | स्वादु शीतं द्रवं स्निग्धमन्नपानं तदा हितम्।। मीठा ठंडा और तरल खनन चाहिए | जिससे हमारे शरीर में पानी बना रहे और गर्मी न हो | मधुर रस मधुर रस जरूर लेना चाहिए, क्योंकि मीठा खाने से कफ बढ़ता है , वायु नियंत्रित हो जाती है | गर्मी से शरीर बचा रहता है | दूध ,श्रीखंड ,मक्खन, शरबत ,मीठे फल कद्दू पेठा - सबसे अच्छी सब्जी है इस मौसम की , इसका हलवा भी खा सकते है | ककड़ी ,खीरा ,लौकी भी बहुत अच्छी है | घीया ,फूलगोभी ,पत्ता गोभी ,बथुआ ,परवल ,पालक जरूर खाएं | ये सब ठंडी...