गर्मी से बचाव के लिए घरेलु स्वस्थ्य वर्धक ड्रिंक्स।
ग्रीष्म ऋतु चल रही है। इस ऋतु में सूरज की तेज किरणों से मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीव-जंतु, वनस्पतियां, नदी, तालाब, कुएं आदि प्रभावित हुए बिना नहीं रहते। खासकर अप्रैल, मई एवं जून की गर्मी व्यक्ति को अधिक व्यथित करती है जिससे बचने के उपाय हमें करना अतिआवश्यक है। आइए आप और हम निम्न उपायों को अपना कर काफी हद तक गर्मी की दस्तक से बच सकते हैं। * इस मौसम में तेज लपट और झुलसा देने वाली गर्म हवा चलती है। इससे बचने के लिए जब भी हम घर से बाहर निकलें तो एक गिलास ठंडा पानी पीकर ही निकलें। एक ख़ास बात पानी के लिए घर में मटका रखे, और इसका ही पानी पिए। * खाने के साथ पानी की जगह छाछ या मट्ठा पिए। मट्ठे के चमत्कारी परिणामो के लिए आप हमारी ये पोस्ट देख सकते हैं। * खाने में कच्चे प्याज की सलाद खाए। राजस्थान और हरियाणा में लोग छाछ में जीरा और प्याज मिला कर पीते हैं, जिस से वह लू लगने से बचे रहते हैं, और हमारी सेना जो भयंकर गर्मी में ड्यूटी करती हैं वह भी इसका बहुत इस्तेमाल करती हैं। चलते समय एक प्याज भी जेब में रख लें तो लू लगने से बचा जा सकता है। * दिन भर में कम से कम 10 से 15 गिलास पानी अवश्य पिएं। ...