ठंड के दिनों के लिए हेल्दी लड्डडू
तिल के लड्डू तिल के लड्डू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तिल में मैग्निनीशियम, कॉपर, आयरन, विटामिन्स, नियासिन, फॉस्फोरस, प्रोटीन व अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही सर्दी के कारण होने वाले रोगों से व्यक्ति को दूर रखते हैं। तिल के लड्डू बनाने के लिए आपके पास सफेद या काले तिल, गुड़, घी, इलायची पाउडर होना चाहिए। गोंद के लड्डू सर्दियों में अन्य लड्डू की तरह ही गोंद के लड्डू भी बेहद ही लाभकारी होते हैं। गोंद के लड्डू में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। मुख्य रूप से ये लड्डू हड्डी के दर्द को दूर करने का काम करता है। इसलिए सर्दियों में हड्डियों की समस्या से बचने के लिए गोंद के लड्डू को खाया जाता है। इसे बनाने के लिए आपके पास आटा, गोंद, गुड़ या चीनी होनी चाहिए। इसके अलावा आप अपनी इच्छा अनुसार ड्राई फ्रूट्स का भी उपयोग कर सकते हैं। डायबिटीज व अन्य रोगों के मरीजों को मीठा ज्यादा नहीं खाना चाहिए। लड्डू में मिठास के लिए प्राकृतिक रूप से बनाए गए गुड़ का उपयोग करें। साथ ही लड्डूओं को ज्यादा खाने से अन्य तर...