मार्च (चैत्र ) महीना
मौसम बदलता है ,गर्मी बढ़ने लगती है मार्च और अप्रैल में होने वाले बदलाव इस महीने में नए पत्ते आने लगते है ,फूल आने लगते है ,कोयल चहचाती है | कौनसी ऋतू मार्च में शुरू होती है ? वसंत ऋतु का आगमन होने लगता है | प्रकृति अपने आप को नया करना शुरू कर देती है | वसंत ऋतु में दो त्यौहार मनाये जाते है | १. बसंत पंचमी २. होली दक्षिण दिशा की हवायें सबसे अच्छी मानी जाती है ,बुजुर्गों और बच्चों में भी नए ऊर्जा का संचार करती है | कफश्चितो हि शिशिरे बसन्तेअकार्शु तापित: । हत्वाग्निं कुरुते रोगानातस्तं त्वरया जयेतु ।। अष्टांग हृदय 3 /18 अर्थात शिशिर ऋतू में इकट्ठा हुआ कफ ,बसंत में पिघलकर कुपित होकरजुकाम, खांसी,श्वास , दमा आदि रोगों की सृष्टि करता है इस मौसम में भूख कम होना और पचने की क्षमता कम होती है | कयानी बाधते रोगास्तते: प्रकुरते बहुन: | कफ़् के रोग जैसे सर्दी , खाँसी , उल्टी ,आलस्य ,फैटी लिवर , thyroid ,ब्लॉकेज इत्यादि बढ़ते है | विशेष स्वाद जो आपको खाना चाहिए | मीठा,खट्टा,नमक स्वाद नहीं ख...