मार्च (चैत्र ) महीना

 मौसम बदलता है ,गर्मी बढ़ने  लगती है 

 मार्च और अप्रैल में होने वाले बदलाव 

  • इस महीने में नए पत्ते आने लगते है ,फूल आने लगते है ,कोयल चहचाती है | 

कौनसी ऋतू मार्च में शुरू होती है ?

  • वसंत ऋतु का आगमन होने लगता है | प्रकृति अपने आप को नया करना शुरू कर देती है | 
वसंत ऋतु में दो त्यौहार मनाये जाते है | 

१. बसंत पंचमी 
२. होली 

दक्षिण दिशा की हवायें सबसे अच्छी मानी जाती है ,बुजुर्गों और बच्चों में भी नए ऊर्जा का संचार करती है | 


कफश्चितो हि शिशिरे बसन्तेअकार्शु तापित: । हत्वाग्निं कुरुते रोगानातस्तं त्वरया जयेतु ।।
अष्टांग हृदय 3 /18 

अर्थात शिशिर ऋतू में इकट्ठा हुआ कफ ,बसंत में पिघलकर कुपित होकरजुकाम, खांसी,श्वास , दमा आदि रोगों की सृष्टि करता है 

इस मौसम में भूख कम होना और पचने की क्षमता कम होती है | 

कयानी  बाधते रोगास्तते: प्रकुरते बहुन: |

कफ़् के रोग जैसे सर्दी , खाँसी , उल्टी ,आलस्य ,फैटी लिवर , thyroid ,ब्लॉकेज इत्यादि बढ़ते है | 

विशेष स्वाद जो आपको खाना चाहिए | 

मीठा,खट्टा,नमक   स्वाद नहीं खाना ,यह कफ बढ़ाएगा 

  • मीठा -आइस क्रीम ,हलवा ,गुड़ ,स्वीट डिश इत्यादि नहीं खानी | 
  •  खट्टा -टमाटर ,इमली ,सभी खट्टे अचार इत्यादि नहीं खाने 
  • नमक
  • तीखा -काली मिर्च , तीखा अचार ,लहसुन ,मसाला ,मिर्ची की चटनी ठेचा ,मसालेदार भोजन ,हींग ,अजवायन ,सोंठ ,जीरा ,हल्दी का तड़का लगाकर बनाये हुए चावल या दाल 
  • कड़वा -मेथी ,करेला ,नीम ,परवल ,बैंगन 
  • कषैला फिटकरी ,हरड़ ,शहद ,सुहागा खाएं | 


  • तवे पर सेकी हुई या भुनी हुई चीज़ खाये  जैसे पापड़ ,भुना हुआ चना ,मटर ,मूंगफली 
  • कोई भी खाने की चीज़ बनाने से पहले उसे 5 -10 मिनट तवे पर सेक ले और तब उसे बनाकर खाये , इस से भोजन जल्दी हजम होगा | जैसे अगर रोटी खानी है तो आटे को तवे पर भूनकर फिर रोटी बनाये ,जल्दी हज़म होगी और स्वाद भी आएगा | 

विशेष पेय जो आपको तंदरुस्त रखता है | 

  • शहद वाला पानी - 1 लीटर पानी को उबाल कर आधा लीटर कर ले ,उसे ठंडा कर ले ,उसके बाद उसमें शहद मिलाकर पी ले ,एक दिन में 4 चम्मच तक शहद ले सकते है | यह कफ के रोगों ,मोटापे ,कफ को दूर करता है | 

  • सौंठ वाला पानी - 1 लीटर पानी को उबाल कर आधा लीटर कर ले ,उसके बाद उसमें 2 -3 चुटकी सौंठ               मिलाकर पी ले | यह कफ कम करेगा ,ब्लॉकेज कम करेगा ,पाचन सुधरेगा | 
    • दही बिल्कुल नहीं खानी पर छाछ पी सकते है | कफवात करे कम ,भोजन का पाचन ,जठराग्नि तेज ,शरीर से विष कम करती है | अजवायन ,हींग ,जीरा ,हरा धनिया ,काला नमक मिलाकर मार्च में पियें | मसालेदार छाछ पीओ |  

    शहद को गर्म पानी के साथ उपयोग न करें | 

    कैसी हो दिनचर्या मार्च और अप्रैल में | 

    • व्यायाम ,योग ,प्राणायाम जरूर करें | 
    • उबटन लगाएं -अर्थात जौ या चने का आटा अथवा सरसों को पीसकर उसमें तेल या हल्दी मिलाकर शरीर पर रगड़ना | 

  • उबटन के फायदे कफ कम होगा | 
      • मोटापा खत्म 
      • शरीर मज़बूत होगा 
      • सुंदर त्वचा होगी 
      • कफ कम होगा |

    लाघवं कर्म-सामर्थ्यं दीप्तो ऽग्निर् मेदसः क्षयः । विभक्त-घन-गात्र-त्वं व्यायामाद् उपजायते | 

    अष्टांग हृदय सूत्र 2 /10 


    15 दिन निम्न खाली पेट लें |

    • नीम की पत्तियां 5 -7 
    • काली मिर्च 2 
    • शहद 1 चम्मच 
    • मार्च में 15 दिन लेना है | 
    इसके फायदे 
    • यह रक्त साफ़ करेगा 
    • शरीर में बढ़ा हुआ कफ नियंत्रित होगा 
    • और कफ के रोग 
      • सर्दी खांसी 
      • उल्टी
      • आलस्य 
      • फैटी लीवर 
      • ब्लॉकेज 
    पंचकर्म 

    Comments

    Popular posts from this blog

    ठंडी में सेहत का राज

    शरद ऋतु

    शरद ऋतुचर्या