शरद ऋतु
शरद ऋतु शुरू हो चुकी है। शरद ऋतु रोगों की माता कहा गया हैं इस ऋतु में या यूं कहें इन दो महीनों में पित्त दोष बढ़ जाता है।
शरद ऋतु आधे sept से आधे nov के आसपास मानी जाती है।
हमारे पूर्वज कितने महान थे कि श्राद्ध और नवरात्रे इसी ऋतु में दिए गए हैं। ज्यादातर लोग श्राद्ध और नवरात्रों में शराब, लहसुन प्याज आदि का सेवन नही करते। घी, दूध युक्त भोजन, या मिठाई या खीर बनाते हैं। जो के पित्त को कम करती हैं।
शरद ऋतु में त्याग करने वाली चीजें-
बाजरी, मक्का, उड़द, कुलथी, चौला, फूट, प्याज, लहसुन, मेथी की भाजी, नोनिया की भाजी, रतालू, बैंगन, इमली, हींग, पोदीना, फालसा, अन्नानास, कच्चे बेलफल, कच्ची कैरी, तिल, मुँगफली, सरसों आदि पितकारक होने से त्याज्य हैं।
खट्टी छछ, भिंडी एवं ककड़ी खास न लें। इस ऋतु में तेल की जगह घी का उपयोग उत्तम है। जिनको पित-विकार होता हो तो उन्हें महासूदर्शन चूर्ण, नीम, नीम की अंतरछाल जैसी कड़वी
एवं तुरी-कसैली चीजें खास करके उपयोग में लानी चाहिए।
Comments
Post a Comment