Posts

यमदंष्ट्रा क्या होता है??

  कार्तिकस्य दिनान्यष्टवग्रहणस्य च | यमदंष्ट्रा समाख्यात: स्वल्पभुक्तो हि जीवित: (शा. स. 2/30) यानि इस वर्ष 2024 में दिनाँक 08/11/24 से दिनाँक 23/11/24 तक "यमदंष्ट्रा-काल" चल रहा है "यमदंष्ट्रा" का अर्थ हुआ यमराज का भयानक दंष्ट्र (दाँत-जबड़ा) "यमदंष्ट्रा-काल" का सम्पुर्ण अर्थ हुआ यम के जबड़े की गिरफ्त में आने का एक निश्चित समय, अर्थात साक्षात मृत्यु को निमन्त्रण देने का समय आयुर्वेद के अनेकों ग्रन्थों मेँ एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है नाम है "शार्ङ्गधरसंहिता" इस ग्रंथ के रचयिता "आचार्य शार्ङ्गधर" कहते है कि "कार्तिक माह के अँतिम आठ दिवस एवं मार्गशीर्ष माह के प्रथम आठ दिवस" सीधा सीधा यमराज को निमन्त्रण देने का समय है इस अवधि में यमराज के जबड़े की पकड़ से केवल वो ही बच पाएँगे जो एक उपाय अपना लेँगे और वो छोटा सा किन्तु महत्वपूर्ण उपाय है "स्वल्प-भोजन" यानि भूख से कम खाना यानि जो मात्रापूर्वक "अल्प आहार" का सेवन करेंगे वो मनुष्य ही इस अवधि में अकाल मृत्यु से बचेंगे क्योकिं जो मृत्यु स्वाभाविक शतायु पार होने पर होती है व...

शरद ऋतु

  शरद ऋतु शुरू हो चुकी है। शरद ऋतु रोगों की माता कहा गया हैं इस ऋतु में या यूं कहें इन दो महीनों में पित्त दोष बढ़ जाता है। शरद ऋतु आधे sept से आधे nov के आसपास मानी जाती है। हमारे पूर्वज कितने महान थे कि श्राद्ध और नवरात्रे इसी ऋतु में दिए गए हैं। ज्यादातर लोग श्राद्ध और नवरात्रों में शराब, लहसुन प्याज आदि का सेवन नही करते। घी, दूध युक्त भोजन, या मिठाई या खीर बनाते हैं। जो के पित्त को कम करती हैं। शरद ऋतु में त्याग करने वाली चीजें- शरद ऋतु में ओस, जवाखार जैसे क्षार, दही, खट्टी , छाछ, तेल, चरबी, गरम-तीक्षण वस्तुएँ, खारे-खट्टे रस की चीजे त्याज्य हैं। बाजरी, मक्का, उड़द, कुलथी, चौला, फूट, प्याज, लहसुन, मेथी की भाजी, नोनिया की भाजी, रतालू, बैंगन, इमली, हींग, पोदीना, फालसा, अन्नानास, कच्चे बेलफल, कच्ची कैरी, तिल, मुँगफली, सरसों आदि पितकारक होने से त्याज्य हैं। खट्टी छछ, भिंडी एवं ककड़ी खास न लें। इस ऋतु में तेल की जगह घी का उपयोग उत्तम है। जिनको पित-विकार होता हो तो उन्हें महासूदर्शन चूर्ण, नीम, नीम की अंतरछाल जैसी कड़वी एवं तुरी-कसैली चीजें खास करके उपयोग में लानी चाहिए।

ऋतु के अनुसार अपथ्य

 यानि किस ऋतु में क्या न करें... अव्यायामरता वसन्तसमये, ग्रीष्मे व्यवायप्रियाः सक्ता प्रावृषि पल्लवाम्भसि नवे, कूपोदकद्वेषिणः। कट्वाम्लोष्णरताः शरद्दधिभुजो, हेमन्तनिद्रालसाः शीताम्भः अवगाहिनस्तु शिशिरे नश्यन्तु ते शत्रवः।।  (आ०म० १.८) अर्थात्--- वसंतऋतु (15 मार्च से 14 मई तक) मैं व्यायाम न करना ग्रीष्मऋतु  (15 मई से 14 जुलाई तक) में स्त्रीसंग (सम्भोग) करना वर्षाऋतु (15 जुलाई से 14 सितम्बर तक) में तालाब के पानी का सेवन करना शरदऋतु (15 सितंबर से 14 नवंबर तक) में कटु, अम्ल, उष्ण (मिर्च, खटाई व गर्म) पदार्थों का सेवन तथा दही का सेवन, हेमंतऋतु में ( 15 नवंबर से 14 जनवरी तक ) दिन में सोना शिशिरऋतु ( 15 जनवरी से 14 मार्च तक) में ठंडे जल जल से स्नान करना 👆🏻  ये उपरोक्त सभी बहुत ही गंभीर अपथ्य हैं।इनका सेवन करने वाले व्यक्ति रोगों का शिकार होकर नष्ट हो जाते हैं।

ठंडी में सेहत का राज

 आयुर्वेद में साल को दो भाग में विभाजित  किया गया है एक जो साल  होता है उसको दो भाग में आयुर्वेद में विभाजित  करते हैं  एक का नाम है आदान काल और  दूसरे का नाम है विसर्ग काल  ऐसे 6 -6  महीने के दो   पीरियड होते हैं सो उसमें से जो विसर्ग शब्द है शब्द विसर्ग का मतलब होता है देना, तो संस्कृत शब्द विसर्ग का मतलब है देना |  बारिश वर्षा ऋतु जब शुरू होती है उसे समय  से विसर्ग कल आयुर्वेद का चालू होता है तो उसमें ही जो यह ऋतु आती है | जब नवंबर शुरू होगा, 15 नवंबर के बाद से हेमंत ऋतु शुरू हो जाएगी जिसको की साधारण  भाषा में हम लोग सर्दी  कहते हैं सो यह जो ऋतु  है वह सबसे अच्छा समय  है आयुर्वेद के अनुसार |  आयुर्वेद कहता है कि पूरे 12 महीने  में जो भी सबसे अच्छा  समय  होता है, वातावरण  में या हमारे स्वास्थय  के लिए या जिन लोगों को शरीर  बनाना है या वजन बढ़ाना है , फिट रहना है, कुछ भी करना है|  यह 4 महीने सबसे अच्छा समय  है जो कि अभी नवंबर से शुरू होकर फरवरी या मार्च तक चलेंगे|...

ठंडियों की थाली

 यह चार महीने ठंडियों के जिसमें कि हेमंत और शिशिर  ऋतु आती है यह सबसे अच्छा समय  होता है खान-पान करने का क्योंकि आयुर्वेद ऐसे कहता है इस  समय पर हमारी जठराग्नि यानि  हमारी पाचन अग्नि बहुत तेज  होती है और कितना भी आप भारी  खाएं उन सारी चीजों को वह हजम करने की ताकत रखती है|   आयुर्वेद में कहां गया है कि ठंडियों का मौसम  भारी भरकम चीज खाने का सबसे अच्छा समय  है तो आपकी थाली की जो आप शुरुआत करें उसमें सबसे पहले जो पदार्थ होना चाहिए वह कोई मीठी चीज होनी चाहिए |  जी हां भोजन की शुरुआत के बारे में आयुर्वेद कहता है कि हमेशा मधुर रस से  कीजिए तो जैसे गाजर का हलवा,लौकी या दूधी का हलवा है या फिर रवा या  सूजी या का हलवा या फिर मिठाइयां जो होती हैं|  कोई भी मीठी चीज से आप भोजन की शुरुआत कीजिए अगर ठंडी के मौसम में भी आपकी अग्नि मंद  रहती है तो खाने के पहले थोड़ा सा अदरक और सेंधा नमक चबाकर खा लीजिए और फिर खाने की शुरुआत कीजिए |  थाली में जो सबसे पहले पदार्थ होना चाहिए वह मीठी चीज होनी चाहिए इस मौसम में सभी दूध के प्रो...

दिव्य औषधियों के वे पेड़ पौधे जिन्हें नवदुर्गा भी माना गया है-

  (१) प्रथम शैलपुत्री (हरड़)- कई प्रकार के रोगों में काम आने वाली औषधि हरड़ हिमावती है, जो देवी शैलपुत्री का ही एक रूप है. यह आयुर्वेद की प्रधान औषधि है। यह पथया, हरीतिका, अमृता, हेमवती, कायस्थ, चेतकी और श्रेयसी सात प्रकार की होती है। (२) ब्रह्मचारिणी (ब्राह्मी) - ब्राह्मी आयु व याददाश्त बढ़ाकर, रक्तविकारों को दूर कर स्वर को मधुर बनाती है. इसलिए इसे सरस्वती भी कहा जाता है। (३) चंद्रघंटा (चंदुसूर)- यह एक ऎसा पौधा है जो धनिए के समान है. यह औषधि मोटापा दूर करने में लाभप्रद है इसलिए इसे चर्महंती भी कहते हैं। (४) कूष्मांडा (पेठा)- इस औषधि से पेठा मिठाई बनती है. इसलिए इस रूप को पेठा कहते हैं, इसे कुम्हड़ा भी कहते हैं। जो रक्त विकार दूर कर पेट को साफ करने में सहायक है। मानसिक रोगों में यह अमृत समान है। (५) स्कंदमाता (अलसी)- देवी स्कंदमाता औषधि के रूप में अलसी में विद्यमान हैं. यह वात, पित्त व कफ रोगों की नाशक औषधि है. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से इसे सभी को भोजन के पश्चात काले नमक से भूंजकर प्रतिदिन सुबह शाम लेना चाहिए, यह खून भी सा...

शरद ऋतुचर्या

 आज यानि 30 सितम्बर 2023 से अश्विन मास के आरम्भ के साथ शरदऋतु भी प्रारम्भ भी प्रारम्भ हो रही है, जिसमे भारतीय मास के अनुसार आश्विन व कार्तिक मास आते है। आओ जाने आयुर्वेद के अनुसार इस ऋतु के लक्षण, संभावित बीमारियां, पथ्य, अपथ्य, आसन, रोगप्रतिरोधकता आदि के बारे में... ➤ आश्विन ( सितम्बर-ओक्टुबर) – इस महीने में दूध , घी, गुड़ , नारियल, मुन्नका, गोभी आदि का इस्तेमाल कर सकते है | ये गरिष्ठ भोजन है लेकिन फिर भी इस महीने में पच जाते है क्योकि इस महीने में हमारी जठराग्नि तेज होती है | ➤ कार्तिक ( ओक्टुबर-नवम्बर) – कार्तिक महीने में गरम दूध, गुड, घी, शक्कर, मुली आदि का उपयोग करे | ठंडे पेय पदार्थो का इस्तेमाल  छोड़ दे | छाछ, लस्सी, ठंडा दही, ठंडा फ्रूट ज्यूस आदि इस्तेमाल न करे , इनसे आपके स्वास्थ्य को हानि हो सकती है |