ठंडियों की थाली
यह चार महीने ठंडियों के जिसमें कि हेमंत और शिशिर ऋतु आती है यह सबसे अच्छा समय होता है खान-पान करने का क्योंकि आयुर्वेद ऐसे कहता है इस
समय पर हमारी जठराग्नि यानि हमारी पाचन अग्नि बहुत तेज होती है और कितना भी आप भारी खाएं उन सारी चीजों को वह हजम करने की ताकत रखती है|
- आयुर्वेद में कहां गया है कि ठंडियों का मौसम भारी भरकम चीज खाने का सबसे अच्छा समय है तो आपकी थाली की जो आप शुरुआत करें उसमें सबसे पहले जो पदार्थ होना चाहिए वह कोई मीठी चीज होनी चाहिए | जी हां भोजन की शुरुआत के बारे में आयुर्वेद कहता है कि हमेशा मधुर रस से कीजिए तो जैसे गाजर का हलवा,लौकी या दूधी का हलवा है या फिर रवा या सूजी या का हलवा या फिर मिठाइयां जो होती हैं| कोई भी मीठी चीज से आप भोजन की शुरुआत कीजिए अगर ठंडी के मौसम में भी आपकी अग्नि मंद रहती है तो खाने के पहले थोड़ा सा अदरक और सेंधा नमक चबाकर खा लीजिए और फिर खाने की शुरुआत कीजिए | थाली में जो सबसे पहले पदार्थ होना चाहिए वह मीठी चीज होनी चाहिए इस मौसम में सभी दूध के प्रोडक्ट सबसे बेस्ट है खाने के लिए क्योंकि वह ज्यादातर पचने में हैवी होते हैं तो जैसे कि दूध कि आप खीर बनाकर मीठे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं या दूध के कई पदार्थ जैसे कि पनीर है, रबड़ी है,मलाई है यह सारी भारी चीज में से कोई भी एक या दो लेकर आप अपने थाली की शुरुआत कीजिए|
- मीठे के बाद फिर खट्टा खाने के लिए कहा गया है और ठंडी का मौसम में जो दही है वह खाने का सबसे अच्छा समय है| आप में से बहुत से लोग बोलेंगे दही और ठंडी में ?आयुर्वेद कहता है की दही की प्रकृति गर्म होती है और यह पचने में बहुत भारी है तो इसलिए इस मौसम में आप दही जरूर खाइए | अगर दही खाने से आपको को सर्दी हो जाती है, नाक बंद हो जाता है या कफ हो जाता है तो उसे दही में आप शहद मिलाकर खाइये | शहद के साथ खाने पर आपको दही की तकलीफें नहीं होगी| जिनका दही से कोई तकलीफ नहीं होती, बॉडी बनानी है वह इस दही में मिश्री , जिसको की खड़ी शक्कर बोलते हैं वह मिलकर भी खा सकते हैं| दही के साथ मूंग का कंबीनेशन बहुत बेस्ट होता है तो दही में मूंग का वड़ा मिलकर भी खाया जा सकता है|
अनाज
गेहूं, ज्वार और मक्का इन तीनों की जो रोटी है आप इस मौसम में मजे से बना कर खा सकते हैं| खास करके गेहूं , यह पचने में आयुर्वेद में गुरु कहा गया है| इस मौसम में गेहूं की रोटी या उसका पराठा बनाकर खाना सबसे अच्छा समय है|
सब्जियाँ
लौकी, भिंडी, गिलका या फिर फूल गोभी, कद्दू, बंद गोभी जिसको लोग पत्ता गोभी भी कहते हैं परवल,पालक, लाल पत्ते की सब्जी, बथुआ ऐसी कई सारी जो सब्जियां हैं क्योंकि इस मौसम में बहुत सारी सब्जियां होती हैं वह आप खा सकते हैं| हरे पत्ते की सब्जी खा रहे हैं|
दाल
इस भोजन की थाली में दालों में मूंग और उड़द यह दो सबसे बेस्ट है खास करके उड़द, वैसे तो पचने में बहुत भारी होती है पर यह सीजन में जबकि अग्नि बहुत अच्छी होती है सो उड़द की दाल या फिर उड़द की दाल के कई सारे प्रोडक्ट जैसे कि गुजरात में उड़द के आटे का एक मीठा प्रोडक्ट अडदीया पाक बनता है या उड़द की दाल को आप घी में शक्कर दूध में पीकर इसकी खीर भी खा सकते हैं तो दलों में मूंग और उड़द इस मौसम में ज्यादा बेस्ट है|
कंदमूल
कंदमूल में आप आलू, सूरन, अरबी, गाजर, अदरक, चुकंदर, प्याज, लहसुन, गीली हल्दी ऐसी कई सारी चीज आप अपने खाने में समावेश कर सकते हैं|
चावल
इतनी सारी चीज होने के बाद यह सीजन में चावल क्या खाना चाहिए? जी हां इस सीजन में चावल आप खा सकते हैं
फल
अगर आपको फल खाने के इच्छुक है सो इस मौसम में बहुत सारे फल आते हैं और आयुर्वेद में फल खाने का जो बेस्ट टाइम है वह भोजन की शुरुआत में कहा है अर्थात जो भी फल है, वह खाकर फिर भोजन करना चाहिए क्योंकि ज्यादातर फल या तो मीठे या फिर खट्टे होते हैं तो यह सीजन में जो आने वाले फल है अंगूर, सेब ,मीठा संतरा,चीकू,अनानास,नारियल, बेर , केथ , फालसा, आलू बुखारा या फिर वाला | आपको अपने खाने की इस थाली में इनमें से कोई भी एक फल जरूर रखना चाहिए, खास करके आँवला| आँवला दुनिया में एकमात्र ऐसा फल है जिसके बारे में सुश्रुत ऋषि ऐसे कहते हैं कि इसे आप खाने के पहले, खाने के बीच में या खाने के बाद किसी भी समय खा सकते हैं तो आपकी थाली में आँवले का मुरब्बा या फिर आँवले का अचार, आँवले की चटनी किसी भी फॉर्म में आप आँवले को जरूर रखिए|
ड्राई फ्रूट्स /गुड़ /मसाले
ड्राई फ्रूट्स और अन्य चीजों में आप सभी तली हुई चीज़ें,तेल या घी के प्रोडक्ट आप खा सकते हैं| यह सीजन में गुड़ के जितने भी प्रोडक्ट है वह खाने का सबसे बेस्ट टाइम है| सो गुड की जितनी भी मिठाइयां या गुड़ के जितने प्रोडक्ट है, आप ठंडियों के इन चार महीने में जरूर खाइए| तिल, लवंग ,अजवाइन, जीरा, काजू ,बादाम, पिस्ता, अखरोट, खजूर, मुनक्का ऐसे सारे जो ड्राई फ्रूट्स है क्योंकि पचाने में बहुत भारी होते हैं आप इस सीजन में खा सकते हैं|
पीना क्या है ?
आयुर्वेद में इस मौसम में गर्म पानी उष्ण जल पीने के लिए कहा गया है| गर्म पानी पीने से यह फायदा है कि अगर आपने बहुत भारी खाना खाया है, उसे हजम करने में मदद करेगा और आपको ठंडी से भी बचाएगी| आयुर्वेद में कई तरह के सूप कह गए हैं मूंग का पानी या फिर जौ का जो पानी है वह सूप बनाकर पी सकते हैं उसमें स्वाद के लिए आप जरा काली मिर्च, अजवाइन जैसे मसाले डालकर भी ले सकते हैं| जो लोग मद्यपान करते हैं या अल्कोहल लेते हैं वह इस सीजन में मद्यपान कर सकते हैं | पर ध्यान रखें कि मधपान का इस्तेमाल औषधि के रूप में करें | मद्यपान से भी ज्यादा अच्छा ऑप्शन इस सीजन में होगा आयुर्वेद की जितने आसव ,आरिष्ट हैं जैसे कि द्राक्षासव है अश्वगंधारिष्ट है बलारिष्ट है यह सारी चीज ठंडियों में ताकत बढ़ाने का काम करेगी
पान
इस मौसम में पान जरूर खाइए क्योंकि पान पाचन में बहुत अच्छा है| यह अग्नि को प्रदीप्त करता है और पान के अंदर आप थोड़ा सा चूना , कत्था, जावित्री , लौंग ,इलायची, शहद यह सब चीज मिलाकर पान आप खा सकते हैं| पान खाने से आपकी अग्नि भी स्ट्रांग होगी और आपने जो हैवी पदार्थ खाया है वह भी हजम होता है |
Comments
Post a Comment