मानसून डाइट: क्या खाएं, क्या न खाएं ताकि इंफेक्शन का खतरा ना रहे
1. मानसून के दौरान, सरसों के तेल, मक्खन या मूंगफली के तेल में बना खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये तेल थोड़े भारी होते हैं। इनसे तैयार भोजन को पचने में दिक्कत होती है। पाचनतंत्र को बेहतर रखने के लिए खाने में जैतून का तेल, घी या सूरजमुखी तेल इस्तेमाल करना चाहिए। यह तेल दूसरे तेलों की तुलना में हल्के होते हैं।
2. इस मौसम में ज्यादातर लोग गर्म और तला हुआ खाना पसंद करते हैं लेकिन इन्हें पचाना मुश्किल है इसीलिए इन्हें रोजाना खाने से बचें।
अधिक से अधिक सब्जियों और फलों को डाइट में शामिल करें क्योंकि ये आसानी से पच जाते हैं और कई जरूरी विटामिंस और मिनिरल्स पाए जाते हैं। सबसे जरूरी बात है कि इन्हें अच्छे से धोने के बाद ही इस्तेमाल करें ताकि बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम किया जा सके।
3. मानसून के दौरान सड़क के किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे इंफेक्शन या पेट से जुड़ी बीमारी का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा सी-फूड जैसे मछली और झींगा से भी दूरी बनाएं। डाइट में फल जैसे सेब, आम, अनार, नाशपाती जरूर शामिल करें। ध्यान रखें आम को अधिक मात्रा में न लें इससे पिंपल होने की आशंका रहती है। चाहें तो फलों को सलाद के रूप में भी ले सकते हैं।
4. बरसात के मौसम में कच्चा सलाद खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें कीड़े होने का डर बना रहता है। अगर खाना ही हो तो सलाद को स्टीम्ड करके खाएं। इससे सलाद के कीटाणु भी नष्ट हो जाएंगे और ये ज्यादा हेल्दी भी साबित होगा।
5. कच्चा दूध भी इस मौसम में पीने से बचना चाहिए। नमी के कारण इसमें बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं इस कारण पाचनतंत्र प्रभावित हो सकता है। दूध ले भी रहे हैं तो उबालकर ही पीएं, खासकर ऐसे लोग जिन्हें उल्टी-दस्त की समस्या हुई हो।
6. भले ही बारिश के बाद तापमान कम हो गया हो लेकिन शरीर में पानी की कमी न होने दें। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं। इस मौसम में पानी की कमी पूरी करने के लिए फलों का जूस लिया जा सकता है। जो विटामिंस के साथ मिनिरल्स की भी पूर्ति करेंगे।
मानसून के दौरान सड़क के किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे इंफेक्शन या पेट से जुड़ी बीमारी का खतरा अधिक होता है।
7. इस मौसम में हर्बल-टी खास फायदा पहुंचाती है। इसमें मौजूद तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इसमें चाहें तो अदरक, काली मिर्च और शहद का भी प्रयोग कर सकते हैं।
8. इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है ऐसे में डाइट करेला, मेथी, नींबू और मौसमी जरूर शामिल करें। इनमें विटामिन-सी अधिक पाया जाता है जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं।
9.हरे पत्ते वाली सब्जियों का सेवन न करें क्योंकि ये पचने में भारी होती है |
10.वात करने वाले पदार्थों का सेवन न करें जैसे आलू ,मटर ,भिंडी क्योंकि बारिश में वायु कुप्ति हो जाती है और इसमें छोटे दर्द से लेकर पक्षाघात तक हो सकता है |
11.रात्रि जागरण व् दिन में सोने से बचे ,वर्षा ऋतू में पहले ही वायु का प्रकोप होता है और रात्रि जागरण करें तो अत्यंत वायु का प्रकोप होता है | चक्कर आना ,सिर दुखना ,high BP ,low BP जैसे दिक्कत हो जाती है | दिन में सोना ग्रीष्म ऋतु में अच्छा माना गया है परन्तु वर्षा ऋतु मे अच्छा नहीं है |
12.अतिश्रम ,व्यायाम और मैथुन से बचे |
13.प्रवास और यात्रा से बचें |
14.ठंडा पानी न पियें | इससे अग्निमांध हो जायेगा |
15.नदी पानी न पियें |
16. जलाशय में स्नान न करें |
17. अधिक दूध दही का इस्तेमाल न करें या बहुत कम करें |
18.मेवा और मिठाई का इस्तेमाल न करें |
19.धूप का सेवन न करें क्योंकि इसमें moisture होता है और बीमारी करता है |
Comments
Post a Comment