आमलकी एकादशी

आमलकी एकादशी

सनातन धर्म के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आंवला एकादशी या आमलकी एकादशी कहा जाता है। तदानुसार आज 3 मार्च 2023 को है

मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है। इस व्रत को करने से सौ गायों को दान करने जितना पुण्य मिलता है।

ऐसे आरंभ हुआ था आंवला एकादशी का व्रत

विष्णु पुराण में बताया गया है कि एक बार विष्णुजी के मुख से चन्द्रमा के समान प्रकाश बिंदु प्रकट होकर पृथ्वी पर गिरा। इसी से आमलत अर्थात आंवले के पेड़ की उत्पत्ति हुई। इस कारण आंवले के वृक्ष को उत्तम मान कर उसकी पूजा की जाती है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आंवला एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर होकर सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

#टीका: आंवला नवमी दीपावली से 9 दिन बाद आती है तथा #आंवला_एकादशी होली से 4 दिन पहले आती है इसका भाव यह है कि दीपावली से गीले आंवले का सेवन प्रारम्भ कर देना चाहिए तथा होली के आसपास आंवले के फल की सीजन समाप्त हो जाती है तब आप इसको पूजा विधि के माद्यम से याद करके पूरे वर्ष के लिए एकत्रित कर रख ले

यह एक मात्र ऐसा फल है जिसके सेवन से व्यक्ति आजीवन निरोग रहकर चिरयुवा बना रह सकता या सकती है, हमारे भारतीय संस्कृति में ऐसे ही उपयोगी द्रव्यों को धर्म से जोड़ रखा है, ताकि व्यक्ति इनकी उपयोगिता को याद रखे, कितनी दूर की सोच है सनातन धर्म में! हम धन्य है हमारे ऋषियों ने कितने दूर की सोच रखी थी

Comments

Popular posts from this blog

ठंडी में सेहत का राज

शरद ऋतु

शरद ऋतुचर्या