बारिश की थाली

आयुर्वेद के हिसाब से ऋतुओं को 6 भाग में विभाजित किया गया है
  • हेमंत
  • शिशिर
  • बसंत
  • ग्रीष्म
  • वर्षा
  • शरद इन ऋतुओं को पुनः मनुष्य के बल के आधार पर विभाजित किया गया है|
  • आदान काल और विसर्ग काल
आदान काल को उतरायण भी कहते हैं और विसर्ग काल को दक्षिणायन कहते हैं| उतरायण का मतलब है मनुष्य का बल प्रतिदिन क्षीण होता जाता है | इसमें प्रकृति का बल सूर्य आहरण कर लेता है |इसके अंतर्गत शिशिर, वसंत और ग्रीष्म ऋतु आती है

 दूसरा है विसर्ग काल ,इसमें चाँद  के प्रभाव से मनुष्य का बल बढ़ता है इसके अंतर्गत ऋतु आती है वर्षा, शरद और हेमंत

वर्षा ऋतु में ग्रीष्म ऋतु के प्रभाव से जठराग्नि मंद रहती है, वर्षा ऋतु में वातादि दोषों का भी प्रभाव होता है इससे जठराग्नि और भी मंद हो जाती है इसलिए इस ऋतु में साधारण और विहार करना चाहिए
वर्षा ऋतु  से  'आदानकाल ' समाप्त होकर सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और विसर्गकाल शुरू हो जाता है ! इन दिनों हमारी जठराग्नि अत्यंत मंद हो जाती है !
वर्षा ऋतु में मुख्य रूप से वात दोष का प्रकोप होता है। अगर एक मोमबत्ती जल रही है और आप पंखा चला दोगे तो वह अस्थिर हो जाएगी और अगर उसके ऊपर कुछ पकाएंगे तो नहीं पकेगा ,ऐसा ही हमारी जठराग्नि है | यही पित्त-कफ दोष को प्रकुपित करता है। 
इस कारण विशेष रूप से वातशामक आहार द्रव्यों का प्रयोग करना चाहिए।

वर्षा ऋतु में प्राकृतिक भाव प्रबल रस --> अम्ल प्रबल महाभूत -->पृथ्वी+अग्नि दोष अवस्था --> वात दोष की विकृति, पित्त दोष का संचय,जठराग्नि की क्रियाशीलता ,जठराग्नि की विकृतावस्था बल हीन शोधन कर्म --> वात दोष शमन हेतु बस्ति

शरीर पर प्रभाव

वातावरण की नमी का प्रभाव शरीर पर भी पड़ता है। ग्रीष्म-ऋतु में पाचन-शक्ति पहले से ही दुर्बल होती है। वर्षा-ऋतु की नमी से वात-दोष कुपित हो जाता है और पाचन-शक्ति अधिक दुर्बल हो जाती है। वर्षा की बौछारों से पृथ्वी से निकलने वाली गैस, अम्लता की अधिकता, धूल और धुएँ से युक्त वात का प्रभाव भी पाचन-शक्ति पर पड़ता है। बीच-बीच में बारिश न होने से सूर्य की गर्मी बढ़ जाती है। इससे शरीर में पित्त दोष जमा होने लगता है। गेहूं, चावल आदि धान्यों की शक्ति भी कम हो जाती है।
इन सब कारणों से व संक्रमण से मलेरिया और फाइलेरिया बुखार, जुकाम, दस्त (आम से युक्त), पेचिश, हैजा, आत्रशोथ (colitis), अलसक, गठिया, सन्धियों में सूजन, उच्च रक्तचाप, फुंसियाँ, दाद, खुजली आदि अनेक रोग आक्रमण कर सकते हैं।


भोजन कैसा होना चाहिए ?
  •  लघु 
  • स्निग्ध 
  • खट्टा 
  • लवण 
  • खारे पदार्थ
  • मीठा 

वर्षा-ऋतु में हल्के, सुपाच्य, ताजे, गर्म और पाचक अग्नि को बढ़ाने वाले खाद्य-पदार्थों का सेवन हितकारक है। ऐसे पदार्थ लेने चाहिए, जो वात को शान्त करने वाले हों।
लहसुन की चटनी व शहद को जल एवं अन्य पदार्थों (जो गर्म न हों), में मिला कर लेना उपयोगी है। इस मौसम में वात और कफ दोषों को शान्त करने के लिए कटु, अम्ल और क्षार पदार्थ लेने चाहिए। अम्ल, नमकीन और चिकनाई वाले पदार्थों का सेवन करने से वात दोष का शमन करने में सहायता मिलती है, विशेष रूप से उस समय जब अधिक वर्षा और आँधी से मौसम ठण्डा हो गया हो। रसायन रूप में हरड़ का चूर्ण सेंधा नमक मिला कर लेना चहिए।
खट्टा ,लवण ,मीठा  वात का क्षमन करता है | 
 
घर के ऊपरी हिस्सों में रहने की कोशिश करो क्योंकि ग्रीष्म ऋतु में जो गर्मी जमीन में दब गई है वह वर्षा ऋतु में बारिश के बाद बाहर निकलती है जो शरीर के लिए नुकसानदायक है 


जठराग्नि 

  •  बारिश के मौसम में जठराग्नि मंद होती है इसमें ऐसी दिक्कत हो जाती है जैसे खाना खाने का मन ना होना, भूख ना लगना, ठीक से ना पचना, खाना जब नहीं पचता तो अजीर्ण और अपच हो जाता है | 
  •  पेट में बहुत ज्यादा गैस का महसूस होना,  पेट का फुला हुआ लगना ,कब्ज होना या डायरिया होना
  •  इस मौसम में वाद का प्रकोप होता है और पित्त का संचय होता है

रसायन 

  • वर्षाकाल में रसायन के रूप में बड़ी हरड़ का चूरन व् चुटकीभर  सेंधा नमक मिलकर ताजे जल के साथ सेवन करना चाहिये  ! वर्षाकाल  समाप्त होने पर शरद ऋतु में बड़ी हरड़ के चूरन के साथ सामान मात्रा में शक्कर का प्रयोग करें !
  • पंचकोल का उपयोग करना चाहिए 
  • खाने के बाद सौंफ ,अजवायन या लोंग का उपयोग कर सकते है | 
  • खाने के बाद पान ले सकते है | 
  • 1 -2 ग्राम हरीतकी चूर्ण 1 -2 चुटकी सेंधा नमक से ले सकते है ,इससे पेट साफ़ होगा| 
  • थोड़ा चावल लेकर उसे कूट लो ,उसमें 14 गुना पानी डालकर उबाल लो फिर उस पानी में थोड़ा सेंधा नमक डाल सकते हो और घी ,जीरा ,अदरक ,कोकम,कड़ी पत्ता  का छौंक लगाकर पी लो | 
  • आधा चम्मच सौंठ + १ चम्मच गुड़ + थोड़ा घी डालकर गोली बना लो | 
  • एक कप गुनगुना पानी + एक चम्मच शहद + आधा नींबू का रस ,दिन में 1 -2 बार पियें | 
  • हिंगवास्टक चूर्ण ,लवणभास्कर चूर्ण ले सकते है | 2 -3 ग्राम खाने के साथ रख लो और एक एक चुटकी खाने के साथ खाओ | 
  • अमलवेतस नाम का चूर्ण खाने से पहले 1 चुटकी ले लो | 

अचार 

  • इस मौसम में अचार जरूर खाएं | 
  • मेथी का अचार ,आंवला का अचार ,नींबू के अचार,कटहल का अचार  को जरूर रखें | 

पापड़ 

मूंग की दाल का पापड़ खा सकते हैं इसे भूनकर खाना हैं तल  के नहीं खाना है क्योंकि तलकर खाने से है भारी हो जाएगा|  उड़द की दाल का पापड़ नहीं खाना है

अदरक और नमक 

  • इसमें अदरक और सेंधा नमक जरूर ले | 
  • इसे खाने से पहले जरूर खाएं ताकि भूख खुल कर लगे और जो खाएं वो हजम हो जाये | 

सौंठ + गुड़ /घी 

  • 2 -3 चुटकी सौंठ को घी या गुड़ के साथ ले सकते है | 

सब्जी 

  • बैंगन ,परवल ,भिंडी ,घिया ,तोरई ,सहिजन ,पेठा जो बेलनाकार की सब्जी है वो अच्छी है | घीया का हलवा खा सकते है | 
  • हरे पत्ते की सब्जी मत खाएं क्योंकि यह थोड़ी भारी है और वायु बढ़ाने वाली है | | अगर खाने का मन है तो उसे उबालकर ,उसका पानी निकालर ,घी तेल में छौंक कर ,खूब मसाले डाल कर खाएं | 
  • कद्दू भी ले सकते है | 
  • शिमला मिर्च ,हरी मिर्च ,लाल मिर्च इत्यादि का इस्तेमाल न करें | शिमला मिर्च वायुकारक है | 


प्याज़ /लहसुन 

  • चातुर्मास में प्याज़ एवं लहसुन नहीं खाना है | 

अनाज 

  • गेहूं की रोटी,जौं की रोटी खाएं ,उस पर घी लगाकर खाएं | इससे वात का क्षमन होता है |  गेहूं स्निग्ध होती है और वात रुक्ष  होता है गेहूं का स्निग्ध गुण वात के रुक्ष गुण  को कम करता है| गेहूं बल का वर्धन करता है तो वर्षा ऋतु में जो बल कम हुआ है उसको संतुलित करता है| गेहूं की पूरी या पराठा ना बने क्योंकि उसको पचाना भारी होगा
  • दलिया
  • ज्वार ,मक्का, बाजरा ज्यादा उपयोगी नहीं है | 
  • पुराना अनाज, गेहूँ, चावल, जौ
  • भुने हुए चने का इस्तेमाल कर सकते है |
  • millets की रोटी कम लेनी है क्योंकि वह रुक्ष होती है और अगर आपको लेनी भी है तो घी लगा कर लेनी है |
  • बासी खाना नहीं खाना है और जो खाना पचने में दिक्कत करें वह नहीं खाना है खासकर मैदे वाली चीज़ें |
  • खमीर वाली चीजें नहीं खानी है जैसे ब्रेड ,बेकरी के उत्पाद


दाल /चावल 

  • मूंग दाल, घी का तड़का लगाएं ,लहसुन ,अजवायन ,मेथी,कड़ी पत्ता  इत्यादि |इसके अलावा अरहर की दाल भी ले सकते है | 
  • अगर चावल खाना है पुराना चावल इस्तेमाल करे ,अगर पुराना चावल नहीं मिल रहा तो उसे तवे पर सेककर बनाकर खाएं | चावल का मांड निकालकर इसका इस्तेमाल करे ,इससे यह पचने में हल्का हो जायेगा | 
दूध 
  • गाय का दूध सौंठ डालकर ले सकते है ,भैंस का दूध नहीं लेना है | 

दही /छाछ 

    • इस मौसम में दही खा सकते है परन्तु थोड़ी सी मात्रा में 
    • इस मौसम में छाछ ले सकते है | मसाले वाली छाछ ज्यादा अच्छी है | जीरा ,कड़ी पत्ता और हींग का छौंक लगाकर ले सकते है | 
    • दही की लस्सी में लौंग, त्रिकटु (सोंठ, पिप्पली और काली मिर्च), सेंधा नमक, अजवायन, काला नमक आदि डाल कर पीने से पाचन-शक्ति ठीक रहती है।
    • दही स्निग्ध ,खट्टी होती है और वात का क्षमन करती है | 
पेय 

  • शहद वाला पानी ज्यादा फायदेमंद है | 
  • बारिश में आसव ,आरिष्ट लेने को बोलै है जैसे द्राक्षारिष्ट ,जो आपकी अग्नि बढ़ाता है | अभयरिष्ट ,अश्वगंधारिष्ट ले सकते है | 
  • जल को गरम करके शीतल किया हुआ जल पिये । 
  • कूप एवं सरोवर का जल पीना चाहिए। मस्तु, कालानमक मिश्रित पंचकोल (पिप्पली, पिप्पली मूल, चव्य, चित्रक, नागरमोथा) के चूर्ण को मांस रस में मिलाकर सेवन करें।
  • बारिश के मौसम में तकर पीना बहुत अच्छा है ,अग्नि बढ़ाता है | यह हल्का होता है | इसमें पिप्पली या त्रिकटु (2 चुटकी ) और सेंधा नमक डाल सकते है | 
जल 
  • इस ऋतु में जल की शुद्धि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
  • वर्षा का उचित प्रकार से संगृहीत शुद्ध जल उपयोगी रहता है अथवा कुए के जल को उबाल कर ठण्डा करके पीना चाहिए। 
  • जल में तुलसी के कुछ पत्ते और फिटकरी (चावल के दाने के बराबर) पीस कर मिलाने से भी जल शुद्ध हो जाता है। 
  • आजकल वाटर फिल्टर आदि साधनों से भी जल शुद्ध कर लिया जाता है। 
  • यदि ठण्डे जल में शहद मिला लिया जाए तो और अच्छा है। 
  • जीरा या काली मिर्च या लौंग या अजवायन डालकर ले सकते है | 

पान 

  • देसी पान खाएं 
  • जिनको गर्मी की तकलीफ है वो पान न खाएं | 


फल 

  • फलों में – सेब, केला, मौसमी ,अनार, नाशपाती, पके जामुन,द्राक्ष  और पके देशी आम तथा घी व तेल से बने नमकीन पदार्थ उपयोगी रहते हैं।
  •  आम और दूध का सेवन विशेष रूप से लाभकारी है। आम पका, मीठा और ताजा ही होना चाहिए। कच्चा, खट्टा और पाल से उतरा हुआ आम लाभ के स्थान पर हानि करता है। पके आम को चूस कर ऊपर से दूध पीने से शरीर पुष्ट होता है। यदि एक समय भोजन के स्थान पर आम और दूध का उचित मात्रा में सेवन किया जाए, तो शरीर में ताकत, सुडौलता और पुष्टि आती है। 
  • आम आँतों को शक्तिशाली बनाता है ! चूसकर खाया हुआ आम पचने में हल्का तथा वायु एवं पित्तविकारों का सामान करता है ! जामुन दीपन, पाचन तथा अनेक उदार- रोगों में लाभकारी है !
  • इसी प्रकार पके (बिना दाग वाले) और गूदेदार थोड़े जामुनों का नियमित रूप से सेवन करने से त्वचा के रोग, फोड़े-फुंसियां, जलन और प्रमेह रोगों में लाभ होता है। 
  • भुट्टा खाने के बाद छाछ पीने से वह अच्छी तरह पच जाता है ।
  • देवशयनी एकादशी के बाद आम नहीं खाना चाहिए ।


तेल
  • तेलों में तिल के तेल का सेवन करना उत्तम है ! यह वात  - रोगों का शमन करता है !

अनाज 
  •  इस ऋतू में पुराना जौ , गेहूँ ,साठी के चावलका सेवन विशेष लाभप्रद है !

मसाले 
  • जीरा ,हल्दी ,कोकम ,धनिया ,काली मिर्च ,अदरक ,धनिया ,पुदीना का इस्तेमाल करे | 
चटनी 
  • तिल की चटनी ,जीरा और सेंधा नमक डालकर 
  • लहसुन ,जीरा ,सेंधा नमक की चटनी 
  • पुदीने की चटनी 

संक्रमण रोधी 
  • तुलसी ,गिलोय का उपयोग करें | 
  • आंवला का इस्तेमाल करें | 
  • अदरक + शहद का इस्तेमाल करें | 
  • कमरे में भीमसेनी कपूर उपयोग करें | 
  • पोछे में सेंधा नमक या गोमूत्र उपयोग करें | 
बस्ती 
  • बस्ती चिकित्सा सर्वोत्तम है | 
  • योग बस्ती,मात्रा बस्ती करवाएं | 

अभ्यंग 
  • तिल के तेल ,नारायण तेल ,महानारायण तेल ,बला तेल से मालिश करना अच्छा है | 

स्नान 
  •  नहाने से पहले अभ्यंग  करो 
  • हफ्ते में एक दिन  उबटन लगाओ 
  • नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें 
अपथ्य आहार-विहार
  • वर्षा ऋतु में पत्ते वाली सब्जियाँ, ठण्डे व रूखे पदार्थ, चना, मोंठ, उड़द, जौ, मटर, मसूर, ज्वार, आलू, कटहल, सिंघाड़ा, करेला और पानी में सत्तू घोलकर लेना हानिकारक है। 
  • वर्षा ऋतु में जब वर्षा बहुत कम होती है, तो पित्त का प्रकोप होने लगता है। इस समय खट्टे, तले हुए, बेसन से बने पदार्थ, तेज-मिर्च मसाले वाले, बासी खाद्य-पदार्थों और पित्त बढ़ाने वाले खाद्यों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  •  दिन में सोना, धूप में घूमना व सोना, अधिक मैथुन, अधिक पैदल चलना एवं अधिक शारीरिक व्यायाम भी हानिप्रद है। 
  • लंघन कीजिये | 
  • भारी भोजन, बार-बार भोजन करना और भूख न होने पर भी भोजन करने से बचना चाहिए
  • रात के समय दही और मट्ठा तो बिल्कुल नहीं लेना चहिए।
  •  गीले, नमीयुक्त वत्रों और बिस्तर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 
  • शरीर के जोड़ों, विशेषकर जांघों के जोड़ और गुप्त अंगों के आस-पास की चमड़ी को पानी या पसीने से गीला होने से बचाये रखना चाहिए। 
  • फल, सब्जी आदि खाद्य-पदार्थों को अच्छी तरह धोये बिना नहीं खाना चाहिए। 
  • नदी, तालाब आदि का अशुद्ध जल तथा जहाँ-तहाँ का दूषित जल नहीं पीना चाहिए।
  •  जब बादल छाये हों, तब दस्त वाली दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • दिन में नहीं सोना है
  • बिना भूख के नहीं खाना है,इस मौसम में दिन में बस दो बार ही खाना चाहिए | 
  • भारी नहीं खाना है ,
  • जब तक पहला भोजन न पचा हो तो भोजन नहीं करना है | 

Comments

Popular posts from this blog

ठंडी में सेहत का राज

शरद ऋतु

शरद ऋतुचर्या