भारत की 6 ऋतुओं की जानकारी

 पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी हुई है और इस पर ही गति करती हैं। दो चीजें ऋतुओं को बदलने का कारण बनती हैं। सबसे पहले पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है। दूसरा पृथ्वी का घूर्णन अक्ष झुका हुआ है।

पृथ्वी एक अक्ष के चारों ओर घूमती है। जब यह अपने अक्ष पर घूर्णन गति करती है तो हमारी प्रकृति के मौसम में बदलाव आता है। मौसम को मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित किया गया है जो कि सर्दी, गर्मी और मानसून है।


अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से मौसम को आमतौर पर तीन अलग-अलग मौसम के रूप में बांटा गया है। लेकिन हिन्दू कैलेंडर और भारतीय जलवायु के अनुसार भारत में एक साल में 6 ऋतु (Six Seasons in India) आती है, हर ऋतु दो महीने तक चलती है।

भारत के मुख्य त्यौहार भी इन ऋतुओं के अनुसार ही मनाये जाते हैं। जैसे दिवाली जब आती है तो शरद ऋतु का आगमन होता हैं और होली आपने पर इस ऋतु का समापन होता है, इसकी जगह पर दूसरी सीजन आ जाती है। इस प्रकार ऋतुओं का बदलाव बना रहता है।


ऋतु के नाम (Season Names)अंग्रेजी में नामहिन्दू महीने में ऋतुअंग्रेजी महीने में ऋतु
वसंत ऋतुSpring Seasonचैत्र से वैशाखमार्च और अप्रैल
ग्रीष्म ऋतुSummer Seasonज्येष्ठ से आषाढ़अप्रैल से जून
वर्षा ऋतुRainy Seasonआषाढ़ से सावनजून और अगस्त
शरद ऋतुAutumn Seasonभाद्रपद से आश्विनअगस्त से अक्टूबर
हेमंत ऋतुHemat Season, Pre Winter Seasonकार्तिक से पौषअक्टूबर से दिसम्बर
शीत ऋतुWinter Seasonमाघ से फाल्गुनदिसम्बर से फरवरी

भारत में ये 6 ऋतुएं है। इन ऋतुओं में सर्दी और गर्मी अलग-अलग स्तर पर पड़ती है। सभी ऋतुएं एक दूसरे पर आधारित होती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नए साल की पहली ऋतु वसंत ऋतु है। सभी ऋतु की अपनी अपनी विशेषताएं और महत्ता होती है। निम्नलिखित अनुच्छेद में ऋतु के नाम हिंदी में के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

वसंत ऋतु (Spring Season )

Vasant Ritu में न ही ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी होती है। इसलिए इसे सभी ‘ऋतुओं का राजा’ भी कहा जाता है। वसंत ऋतु का मौसम बड़ा ही सुहाना और सबका प्रिय मौसम होता है। इस मौसम में बिलकुल भी नमी नहीं होती है, इस मौसम में सुहानी हवा चलती है। ये ऋतु हमारे शरीर को ताजा महसूस करवाती है। इस मौसम के दौरान दिन लंबा और रात छोटी हो जाती है।

इस ऋतु का प्रारम्भ माघ मास की शुल्क पक्ष की पंचमी को होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ये मार्च और अप्रैल में आती है। इस मौसम के दौरान ही भारत के मुख्य त्यौहार होली का भी आगमन होता है। यह मौसम पृथ्वी के समस्त जीवों का दिल जीत लेती है।

ग्रीष्म ऋतु (Summer Season)

इस मौसम को गर्मियों का मौसम (Grishma Ritu) भी कहा जाता है। यह मौसम अंग्रेजी महीने के हिसाब से अप्रैल से जून तक चलता है। जबकि ये मौसम हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैसाख के शुक्ल पक्ष के मध्य से शुरू होता है और ज्येष्ठ आषाढ़ तक चलता है।

इस मौसम की रातें बहुत छोटी है जबकि दिन लम्बे होते हैं। इस मौसम (Summer Season ) में सूर्य का प्रकाश बहुत चमकीला होता है और सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर आती है, जिससे पृथ्वी की तालाब और नदियां सुख जाती है। पृथ्वी के समस्त जीवों के लिए यह मौसम कष्टदायक है। इस मौसम में आम, तरबूच, लीची, अंगूर, ककड़ी और खीरा जैसे मज़ेदार और रसदार फल पाये जाते है।

वर्षा ऋतु (Varsha Ritu)

गर्मिओं के मौसम में बहुत गर्मी बहुत पड़ती है, जिसके कारण सभी तालाब, कुएं सुख जाते हैं और धरती प्यास से तपने लगती है। लेकिन जब ये मौसम समाप्त हो जाता है और वर्षा ऋतु (Rainy Season) का प्रारम्भ हो जाता है, तो इस मौसम में वर्षा की ठंडी बूंदे तपती धरती की प्यास बुझाती है और सभी सूखे तालाब और कुओं को पानी से भर देती है। वर्षा हो जाने से सभी को तपती गर्मी से राहत मिल जाती है।

इस मौसम का समय जून और अगस्त का होता है। हिन्दू महीने के अनुसार इस ऋतु का समय आषाढ़ से सावन तक का होता है। इस मौसम में सभी किसान वर्षा की सम्भवना को देखकर खुश हो जाते हैं और इस मौसम में धान और जूट की फसलें पकने लगती है। पूरी धरती हरी हरी सी लगती है।


शरद ऋतु (Autumn Season )

इस मौसम में हमें पूरा असमान साफ़ और नीला दिखाई देता है, गर्मी कम हो जाती है। शरद मौसम में आकाश में सभी दिशाओं में सफ़ेद बादल छाये रहते हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि वह एक दूसरे से खेल रहे हैं। इस मौसम में हर दिशा में खुशहाली छाई रहती है। इस मौसम को पतझड़ (Autumn) ऋतु भी कहा जाता है।

इस मौसम में हमें सुबह-सुबह घास पर मोतियों जैसी ओस की बूंदे देखने को मिलती है और इस मौसम में सब्जियों की भी बहुत पैदावार होती है। यह ऋतु (Ritu in Hindi) अगस्त महिने में शुरू होती है और अक्टूबर तक चलती है। हिन्दू महीनो में इसका समय भाद्रपद से आश्विन तक होता है।


हेमंत ऋतु (Hemat Season)

इस ऋतु में मौसम बहुत ही सुहावना हो जाता है और इस मौसम में ठण्ड बढ़ने लग जाती है। जब ये ऋतु समाप्त होती है तो ठंड बहुत बढ़ जाती है। अर्थात् सर्दियों के पहले जो मौसम आता है उसे Hemant Ritu कहा जाता है।

ये मौसम अक्टूबर से दिसम्बर के मध्य आता है। हिन्दू महीनो में इसका समय कार्तिक से पौष तक का रहता है। इस मौसम के जाते जाते ठण्ड बहुत ही बढ़ जाती है और सर्दी का मौसम शुरू हो जाता है।


शीत ऋतु (Winter Season)

इस मौसम को शिशिर ऋतु भी कहा जाता है। इस मौसम के दौरान सबसे ज्यादा सर्दी पड़ती है और कहीं-कहीं पर तो बर्फ भी पड़ना शुरू हो जाती है। पहाड़ी इलाके बर्फ की सफ़ेद चादर से ढक जाते हैं। सभी मौसम में से इस मौसम में ही सबसे ज्यादा ठण्ड पड़ती है।

यह मौसम दिसम्बर से लेकर फरवरी तक चलता है, जिसके चलते इतनी सर्दी होती है कि लोग अपने घर से बाहर भी नहीं निकल पाते। हिन्दू महीनो में इसका समय माघ से फाल्गुन तक होता है। इस मौसम में विभिन्न फल, फूल और सब्जियां उपलब्ध होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है।


ऋतुएँ कैसे बनती है?

पृथ्वी सूर्य के चारों ओर एक अण्डाकार (लम्बी वृत्त) कक्षा में भी घूमती है, जिसे पूरा करने के लिए लगभग 365 1/4 दिनों की आवश्यकता होती है। पृथ्वी अपने कक्षीय तल के संबंध में 23.5° के कोण पर झुकी हुई है। पृथ्वी की स्पिन धुरी अपने कक्षीय तल के संबंध ऋतुओं का कारण बनता है।

भारत में कौन कौन सी ऋतु है?

भारतीय जलवायु को ध्यान में रखते हुए मौसम को 6 ऋतुओं में बांटा गया है। ऋतुओं के नाम क्रमानुसार वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु और शीत ऋतु है।

ऋतुओं का राजा कौन है?

ऋतुओं का राजा वसंत ऋतु है। क्योंकि इस मौसम के दौरान प्रकृति खुशनुमा, मनोहर और रोमांच से भरपूर नजर आती है।

वसंत ऋतु का आगमन कहाँ हुआ है?

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस ऋतु का आगमन मार्च-अप्रैल में होता है। माघ महीने में वसंत पंचमी के बाद इस सुहानी ऋतु का आरंभ होता है।

बसंत ऋतु का क्या विशेष महत्व है?

सभी ऋतु में वसंत ऋतु का अधिक महत्त्व माना जाता है। यह ऋतु स्वास्थ्यवर्धक है क्योंकि इस ऋतु में ना सर्दी होती है और ना गर्मी। इस ऋतु के दौरान प्रकृति की सुन्दरता चरमसीमा पर होती है। मौसम एकदम खिला खिला और जीवन को उमंग से भर देने वाला होता है, इस लिए इस ऋतु को राजा का दर्जा दिया गया है।

शरद ऋतु का समय कब से कब तक माना जाता है?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार ऋतु शरद ऋतु अश्विन से शुरू होकर कार्तिक माह तक का होता है और अंग्रेजी महीनों के अनुसार अक्टूबर से नवंबर के मध्य में पड़ता है।

शीत ऋतु और शरद ऋतु में क्या अंतर है?

शीत ऋतु और शरद ऋतु में यह अंतर है कि शीत ऋतु में कड़ाके की ठंडी पड़ती है और कई कई जगहों पर बर्फ की बारिश भी होती है, जबकि शरद ऋतु में ठंडी की मात्रा थोड़ी कम हो जाती है लेकिन आपको गर्मी का अहसास नहीं होता है।

Comments

Popular posts from this blog

ठंडी में सेहत का राज

शरद ऋतु

शरद ऋतुचर्या