वसंत ऋतु (मार्च-अप्रैल)

 वसंत ऋतु ऋतुओं का राजा है | इसमें प्रकृति में बहुत बदलाव आता है ,फसलें पकने लग जाती है ,आम में फूल आतें है ,पंछी नए गीत गाते है | 

ठंड में हमारे शरीर में कफ इक्कठा होता है जो मार्च अप्रैल में पिघलता है ,इस मौसम में सर्दी ,खांसी ,कफ की बीमारियां होना ,आलस होना ,नींद बहुत आना ,ऐसी समस्याएँ शुरू हो जाती है | 


पथ्य 

------

  • वमन से कफ को बाहर निकाल दे ,  साल भर त्वचा रोग ,श्वास रोग ,छाती के ऊपर होने वाले रोगों से बचे रहेंगे | 
  • तीखे ,कड़वे और कसैले स्वाद वाली चीज़े खाएं | 
  • 4 -5 नीम की पत्तियां खाएं ,इस से खून साफ़ रहेगा और कफ नियंत्रण में रहेगा | 
  • मेथी,करेला ,सौंठ ,गरम मसाले (ये सब अच्छी औषधियां कही गई है )
  • पानी गरम करके पियें | 
  • सादा पानी पी रहे है तो सौंठ या शहद डालकर पियें | 
  • शहद और हरड़ पाउडर ले | 
  • लस्सी/ छाछ जरूर ले | 


उबटन 

-------------

  • चने या जों के आटे का शरीर पर उबटन करें | 
  • सूखा तौलिया शरीर पर रगड़े | 


  • व्यायाम जरूर करें 


अपथ्य  (कफ बढ़ाने वाली चीज़ों से बचे )

  • उड़द 
  • दूध 
  • दही 
  • गुड़ 
  • तिल 
  • दिन में न सोयें 



Comments

Popular posts from this blog

ठंडी में सेहत का राज

शरद ऋतु

शरद ऋतुचर्या